Live Khabar 24x7

CG News : कल सुकमा और महासमुंद में गरजेंगे मल्लिकाअर्जुन खड़गे, मिनट टू मिनट शेड्यूल हुआ जारी

October 31, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ दौरे पर कल कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे है। दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन खत्म हो चुका है। जिसके बाद भी शीर्ष नेताओं का दौरा जारी है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू होनी है।

जानें मिनट टू मिनट का कार्यक्रम

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 1 नवबंर बुधवार को सुबह 10 बजे नई दिल्ली से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11.30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे। सुबह 11.40 बजे हेलीकाप्टर द्वारा जगदलपुर से सुकमा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12.20 सुकमा में आमसभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सुकमा से महासमुंद के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.40 बजे महासमुंद मे आमसभा को संबोधित करेंंगे। दोपहर 3.50 बजे हेलीकाप्टर द्वारा महासमुंद से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 4.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 4.30 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all