Live Khabar 24x7

CG News : महापौर निधि की फाइल गायब, पार्षदों ने सभापति के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, इंजीनियर को नोटिस जारी

January 8, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद अब बदलाव की लहर नगरीय निकायों तक पहुंच गई है। जगदलपुर नगर निगम में निगम की सभापति कविता साहू के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। वहीं इस बीच निर्माण कार्यों की जांच के लिए भी शिकायत की है। मामले में निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान आयुक्त हरेश मंडावी ने भी कई लापरवाही पाई है।

खास बात यह की निगम से निगम की महापौर निधि की फाइल ही गायब हो गई है जो फ़ाइल सवा करोड़ रुपए लागत की है। ऐसे में निगम में निर्माण कार्यों की लापरवाही पर सवाल उठना लाजिमी है। लगातार नगर निगम में निर्माण कार्यों में कई तरह की अनियमितता की शिकायत सामने आ रही हैं। फिलहाल आयुक्त नगर निगम ने संबंधित इंजीनियर को नोटिस जारी कर गुम फाइल की जानकारी मांगी है।

RELATED POSTS

View all

view all