Live Khabar 24x7

CG News : मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, देखें किन्हें, कहां की मिली जिम्मेदारी…

February 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : कैबिनेट मंत्रियों के बीच अब जिलों के प्रभार के लिए बंटवारा हो गया है। जिला योजना समिति के अध्यक्षता करने तथा जनसमस्याओं का निराकरण करने के लिए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसके लिए शुक्रवार को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Read More : CG NEWS : बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ युंका ने निकाली मशाल रैली

इन्हें ये जिला मिला
विष्णु कैबिनेट के 12 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार मिल गया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से इसके लिए एक आदेश भी जारी हो गया है। इसके मुताबिक उप मुख्यमंत्री अरूण साव को बिलासपुर, कोरबा और बेमेतरा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले का प्रभार सौंपा गया है।

इसी प्रकार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बस्तर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोण्डागांव और नारायणपुर, मंत्री रामविचार नेताम को रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मंत्री दयालदास बघेल को महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all