Live Khabar 24x7

CG NEWS : कोरिया में बनाया जाएगा नालंदा परिसर, झुमका जलाशय बैकुंठपुर और घुनघुट्टा जलाशय सोनहत को बनेगा पर्यटन क्षेत्र, CM विष्णुदेव साय ने की घोषणा

February 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पर भरोसा करके हमारी सरकार बनाई है, इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद l यहां आते हुए मैंने हेलिकाप्टर से देखा कि आपका जिला बहुत सुंदर है, उतने ही सुंदर यहां के लोग हैं l

मैं यहां आया हूँ तो माताओं-बहनों के लिए खुशखबरी भी लाया हूँ, कल हमने कैबिनेट में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत विवाहित माताओं-बहनों को 12000 रुपए प्रतिवर्ष देने का निर्णय ले लिया है l आप सभी के लिए दूसरी खुशखबरी है कि अब तेंदुपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक की दर से भुगतान किया जाएगा l

तीसरी खुशखबरी है कि आज यहां करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ है, आप सभी को बधाई l मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हम सब लगातार काम कर रहे हैं l हमने सरकार बनने के दूसरे दिन ही 14 दिसंबर की कैबिनेट में 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों के मकानों को स्वीकृति दी l युवाओं के साथ हुए अन्याय का न्याय हो सके इसलिए हमने पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी है l

किसानों के आग्रह पर हमने धान खरीदी का समय चार दिन अतिरिक्त बढ़ाया है l हमने धान खरीदी के लिए 48 घंटे में भुगतान करने की व्यवस्था की है, हम अंतर की राशि का भुगतान भी जल्द करेंगे l हम सबका सौभाग्य है कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद 22 जनवरी को रामलला भी आ गए हैं l छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और भगवान राम का ननिहाल है, इसलिए हमारी खुशी और दोगुनी हो जाती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा झुमका जल महोत्सव-2024 में की गई घोषणा :-

  • झुमका जलाशय बैकुंठपुर और घुनघुट्टा जलाशय सोनहत को पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा l
  • छात्र-छात्राओं के हित में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोरिया में नालंदा परिसर की घोषणा l

इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपका झुमका जलाशय इस जिले की शान है मुझे बताया गया कि यह लगभग 500 एकड़ का तालाब है, मैंने पूछा कि यह प्राकृतिक है या मानवनिर्मित तो पता चला कि यह तालाब मानव निर्मित है| यह ऐतिहासिक है| हमारे छत्तीसगढ़ में तालाब खुदाई की एक पुरानी परंपरा रही है और हमारे पुराणों में भी तालाब निर्माण को पुण्य कार्य माना गया है| झुमका जलाशय से हजारों एकड़ में सिंचाई होती है और इससे हजारों लोगों के जीवन का आधार भी जुड़ा हुआ है| मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूँ कि आपकी सारी मांगे पूरी करेंगे|

RELATED POSTS

View all

view all