कांकेर। CG News : प्रदेश में नक्सल गतिविधि बीच कुछ महीनों में काफी बढ़ गई हैं। इसी बीच कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के कोयलीबेड़ा थाना इलाके के जूंगड़ा गांव निवासी एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया हैं। नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।
Read More
बताया जा रहा हैं मृतक का नाम सनकू राम गोटा बताया जा रहा हैं। बता दे कि मृतक की लाश 26 जून को मिली थी। जिसके बाद पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। अब हत्या के सप्ताह भर बाद नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा-आलपरस मार्ग में बैनर पोस्टर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने मुखबिरी की शक में हत्या करना स्वीकार किया है। बैनर में लिखा है कि पार्टी का समाचार कोयलीबेड़ा थाने में देने के कारण मौत का घाट उतारा गया है।