Live Khabar 24x7

CG News : नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने का किया आह्वाहन, जारी किया बैनर पोस्टर, गावों में बाटे पर्चे

July 29, 2024 | by Nitesh Sharma

nax

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कांकेर। बीते दिन यानी रविवार से नक्सलियों की शहीदी सप्ताह शुरू हो गई है। वहीं नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी से लगे सड़क किनारे बैनर लगाया है, वहीं इसके साथ ही भारी मात्रा में पर्चे भी फेंके। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर फेंककर 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है।

Read More : CG News : IED बम चपेट में आया 10 साल का बालक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नक्सलियों ने बैनर में लगातार हो रहे नुकसान को लेकर चिंता भी जताई है। बैनर में लिखा कि माओवादी छापामार युध्द नियमो का सृजनात्मक रूप से पालन करेंगे, ताकि आवश्यक रूप से हो रहे नुकसान को कम किया जा सके, साथ ही गुरिल्ला युध्द में विजय का अनुपात बढ़ाने का भी उल्लेख बैनर में किया।

RELATED POSTS

View all

view all