Live Khabar 24x7

CG News : मतदान से पहले नक्सलियों का उत्पात, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो मतदान कर्मी और जवान घायल

November 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। CG News : छत्तीसगढ़ में कल यानी 7 नवंबर को पहले चरण के मतदान होने है। इस ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। कांकेर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से BSF का एक जवान और पोलिंग पार्टी के दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी अनुसार, बीएसएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी कांकेर जिले के थाना छोटेबेटिया के 04 मतदान दलों को लेकर कैम्प मारबेड़ा से रेंगाघाटी रेंगागोंदी मतदान केन्द्र जा रही थी। नक्सलियों ने छोटे बेटिया थाना क्षेत्र में रेंगावही धान खरीदी केंद्र के पास IED ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया है। आईईडी की चपेट में आने से 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये है।

RELATED POSTS

View all

view all