Live Khabar 24x7

CG News : नक्सलियों ने दी तीन ग्रामीणों को मौत की सजा, पुलिस मुखबिरी का था शक, लोगों में दहशत का माहौल

November 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG News

 

कांकेर। CG News : चुनाव से पहले नक्सलियों ने दहशत का माहौल बनाना शुरू कर दिया हैं। जन अदालत में मौत की सजा दी गई। तीन लोगों को गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया हैं। घटना पखांजूर थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम छोटेबेठिया की है।

मिली जानकारी अनुसार, नक्सलियों ने ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जन अदालत में गला रेतकर हत्या कर दिया गया। नक्‍सलियों ने चार दिन पहले इन तीनों ग्रामीण को अगवा कर लिया था। इसके बाद आज उनकी हत्‍या कर दी। तीनों ग्रामीणों के शव गांव के पास जंगल में मिली है।

RELATED POSTS

View all

view all