Live Khabar 24x7

CG News : नक्सलियो ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के शक में दिया वारदात को अंजाम

November 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

06_04_2021-naxal_terror_1

बीजापुर। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल बीती रात नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्‍सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद शव को नड़पल्ली एवं गलगम के बीच सड़क किनारे फेंक दिया। नक्‍सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की गई।मृतक मुचाकी लिंगा (40 वर्ष) उसूर ब्लाक के ग्राम गलगम का निवासी है।

आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान जारी है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। विधानसभा चुनाव पूर्व माओवादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार के संबंध में पर्चे भी क़़ई इलाकों में फेंके है। माओवादियों द्वारा प्रेस नोट में मतदान दलों को पुलिस के साथ दाखिल होने के मना किया।

RELATED POSTS

View all

view all