CG News : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, सड़क पर शव के साथ पर्चा भी फेंका
July 1, 2024 | by Nitesh Sharma
नारायणपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। युवक के शव के साथ पर्चा भी फेंका गया है। दरअसल, नक्सलियों ने ग्रामीण की पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मार्ग कायम कर जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कोहकमेटा थाना क्षेत्र के नेलंगुर गांव का रहने वाले सन्नू उसेंडी (उम्र 30 वर्ष) की बेरहमी से हत्या की है। मृतक वर्तमान में वर्तमान में बांस शिल्प कॉलोनी नारायणपुर में रहता था। बीते दिनों वह अपने गांव नेलंगुर गया हुआ था. नक्सलियों को जब सन्नू उसेंडी के गांव में आने की सूचना मिली तो उसे गांव से उठा लिया। इसके बाद बीते दिन रविवार को गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सली ओरछा के बटुमपारा चौक में फेंककर चले गए और पर्चे भी फेंके। पर्चे में नक्सलियों ने युवक पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए मौत की सजा देने की बात लिखी है।
RELATED POSTS
View all