CG News : नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम, सुरक्षाबलों ने 50 किलो का IED बम किया बरामद
May 24, 2023 | by livekhabar24x7.com
बीजापुर। CG News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर पानी फेर दिया है। सीआरपीएफ के जवानों ने जंगल से 25-25 किलोग्राम के दोआईईडी बम बरामद की है।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने बासागुड़ा मार्ग पर 50 किलो का आईईडी बिछा रखा था। नक्सलियों ने फिर से बस्तर को दहलाने की साजिश रची थी। लेकिन जवानों ने अपनी सक्रियता दिखते हुए IED को जब्त कर लिया।
RELATED POSTS
View all