CG News : कार्य में बरती लापरवाही, 3 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी
August 30, 2024 | by Nitesh Sharma
बिलासपुर। CG News : कलेक्टर शरण ने राजस्व मामलों में गहन समीक्षा की। इस दौरान में न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले तीन तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बिल्हा तहसील के नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण, विनीता शर्मा और पचपेड़ी के नायब तहसीलदार अप्रितम पाण्डेय को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर की गई है।
कलेक्टर शरण ने निर्देश दिए हैं कि गिरदावरी का काम पूरी पारदर्शिता और सही तरीके से किया जाए, ताकि राजस्व मामलों में कोई भी त्रुटि न हो और लोगों को सही और समय पर सेवाएं मिल सकें। बता दें, नोटिस प्राप्त अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा और उनके उत्तर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
RELATED POSTS
View all