Live Khabar 24x7

CG News : नवनियुक्त मंत्रियों ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात, सीएम ने सभी को खिलाई मिठाई, पुष्पगुच्छ भेंटकर दी बधाई

December 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : लम्बे इन्तजार के बाद आखिरकार आज साय कैबिनेट का विस्तार हो गया। भाजपा के 9 विधायकों ने आज राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की।

Read More : CG News : अडानी की लूट के लिए हसदेव के जंगलों की बेतरतीब कटाई शुरु, जल्द लगे रोक, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन…

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई दी

RELATED POSTS

View all

view all