Live Khabar 24x7

CG News : पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, कांग्रेसियों में जश्न का माहौल, जानिए किसे कितना मत मिले

February 5, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

अभनपुर। CG News : नगर पंचायत राजिम की सीमा से लगे नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा में अध्यक्ष धनराज मध्यानी (धन्ना) और उपाध्यक्ष चतुर जगत के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है। भाजपा पार्षद और निर्दलीय पार्षदों द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया था।

आज अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने सुबह 11 बजे पालिका के सभागार में मतदान करवाया। इस दौरान 21 पार्षदों ने मतदान किया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 8 मत और विपक्ष में 11 मत पड़े. वहीं 2 मत निरस्त घोषित हुए। इस प्रकार अध्यक्ष मध्यानी और उपाध्यक्ष जगत की कुर्सी बच गई।

अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू भी पालिका पहुंचे, जिसके बाद कांग्रेसियों ने मिठाई बांटकर और पालिका कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी करते हुए खुशी मनाई।

बता दें कि नवंबर-दिसंबर 2019 में नगर पालिका परिषद के हुए चुनाव में कांग्रेस के 11, भारतीय जनता पार्टी के 8 और 2 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते। निर्दलीय पार्षद भाजपा के ही करीबी माने जाते थे यानी भाजपा को सपोर्ट करते हैं। कांग्रेस के पास बहुमत होने की वजह से नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा द्वारा इसे बदलने की रणनीति विफल हो गई है।

RELATED POSTS

View all

view all