Live Khabar 24x7

CG News : अब बिलासपुर सिम्स का प्रबंधन संभालेंगे IAS, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिया आदेश

November 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

बिलासपुर। CG News : बिलासपुर सिम्स अस्पताल के प्रबंधन की ओर से लगातार गड़बड़ी सामने आई थी। जिसे लेकर अब बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने आदेश जारी किया है। जिसमें बिलासपुर सिम्स अस्पताल में एक पूर्णकालिक IAS अफसर की तैनाती का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने महाधिवक्ता से कहा की मुख्य सचिव से बात कर सिम्स में आईएएस अफसर की तुरंत पोस्टिंग सुनिश्चित की जाए।

बुधवार को इस मामलें की सुनवाई चीफ जस्टिस की बेंच के समक्ष हुई है। कोर्ट ने सिम्स के पक्ष से संतुष्ट नहीं हुआ। बल्कि गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि 15 दिन बाद कोर्ट कमिश्नर और हेल्थ सिक्रेट्री की टीम अलग अलग सिम्स की जांच करें कि उसमे कितना सुधार हुआ है। बता दें, सिम्स की खामियों पर मीडिया में प्रकाशित खबरों को संज्ञान लेते हुए चीफ जस्टिस ने पीआईएल दर्ज किया है। इसकी आज सुनवाई थी।

RELATED POSTS

View all

view all