Live Khabar 24x7

CG News : हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर CM साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना…

April 23, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। CG News : हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की। पूजा में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिवारजन भी उपस्थित थे। उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Read More : CG News : बिलासपुर से श्री रामलला दर्शन करने निकले 1008 श्रद्धालु, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिखाई हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि श्रीराम के दूत-अंजनी सुत, सकल गुण, बल और बुद्धि के सागर, महावीर हनुमान जी के जन्मोत्सव पर आप सभी छत्तीसगढ़ वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु हनुमान जी का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर बरसता रहे। सुशासन और राम राज्य की स्थापना के लिए श्री हनुमान की कृपा हम सबको मिलती रहे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all