CG News : बलरामपुर धान खरीदी केंद्र में शुरू हुई धान खरीदी, पहले दिन सिर्फ 2 किसानों ने किया विक्रय…
November 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
बलरामपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। इसी के तहत बलरामपुर जिले में समर्थन मूल्य पर 1 नवंबर से धान खरीदी के कार्य प्रारंभ हुए हैं। लेकिन कुछ ही धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी शुरू हो पाई है। जबकि बलरामपुर धान खरीदी केंद्र में 27 दिन बाद अब जाकर धान खरीदी की शुरुआत हुई। कल बलरामपुर धान खरीदी केंद्र में सिर्फ 2 किसानों ने लगभग 70 क्विंटल धान बेचा।
बलरामपुर जिले में धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर से की गई है लेकिन समितियां में धान की आवक धीमी है। जिससे समितियां में सन्नाटा पसरा रहता है। जिले में 49 धान समितियों के माध्यम से 48259 किसान पंजीकृत है। कल 27 दिन के बाद धान समिति केंद्र बलरामपुर में दो किसान धान बेचने के लिए धान समिति केंद्र पहुंचे।
Read More : CG News : नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, जियो टावर के जनरेटर को किया आग के हवाले
जिसके बाद समिति प्रबंधक के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करते हुए धान खरीदी की शुरुआत की गई। समिति प्रबंधक ने बताया कि आज लगभग 70 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी आज से धान खरीदी की शुरुआत हो रही है। वही बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताएं कि क्षेत्र में धान की कटाई मिसाईं का कार्य अभी चल रहा है। जिसकी वजह से धान की आवक धीमी है। दिसंबर और जनवरी महीने में धान की आवक में तेजी होगी। वहीं लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदी हो पाएगी।
RELATED POSTS
View all