Live Khabar 24x7

CG News : कवर्धा में मृतक साधराम यादव के घर पहुंचे पं. धीरेन्द्र शास्त्री, परिवार को दी 2.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

January 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

कवर्धा। CG News : बागेश्वर धाम वाले पं. धीरेन्द्र शास्त्री तीन दिन के दौरे पर कवर्धा पहुंचे। कवर्धा में 28, 29 और 30 जनवरी को उनका कथा वाचन है।कथा के बाद वह गौ चरवाहे मृतक साधराम यादव के घर पर परिजनों से मुलाकत की। हाल चाल जानने के बाद पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने आर्थिक सहायता दी।

कवर्धा के लालपुर में साधराम यादव की हत्या का मुद्दा प्रदेश में छाया हुआ है। बीते 25 जनवरी को कवर्धा जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने हत्या के मास्टरमाइंड अयाज खान के घर पर बुलडोजर चलवाया जिसके बाद कांग्रेस ने न्यायपालिका के मामले में कार्यपालिका के हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। शुक्रवार को धीरेंद्र शास्त्री भी साधराम यादव के परिवार वालों से मिलने पहुंचे।

पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने साधराम यादव के बेटे और पत्नी से मिले और बातचीत की। घर के अंदर मृतक के बेटे और पत्नी से जमीन में बैठकर घटना के संबंध में चर्चा की। इस दौरान बाबा ने परिवार से भरण-पोषण के संबंध में भी पूछा। परिवार ने बताया की छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से उन्हें पांच लाख रुपये का चेक दिया गया है। शास्त्री ने वहां मौजूद अपने भक्तों को मृतक परिवार को आर्थिक सहायता करने को कहा।

2 लाख 51 हजार रुपये कैश साधराम के परिवार को दिया गया। साथ ही परिवार को कहा कि “हम खुद भी अपने कथा मंच से लोगों को आप लोगों की आर्थिक मदद करने की अपील करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कवर्धा के प्रसिद्ध प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान बाबा के दर्शन करने सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बात दें कि 21 जनवरी को साधराम यादव की लाश लालपुर नर्सरी के पास पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी से नाखुश परिवार वालों ने आरोपियों की फांसी की मांग और उनके घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद 25 जनवरी को कवर्धा जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने हत्या के मास्टरमाइंड अयाज खान के घर पर बुलडोजर चलाया।

RELATED POSTS

View all

view all