Live Khabar 24x7

CG News : सीएम साय के मीडिया सलाहकार नियुक्त हुए पंकज कुमार झा, विशेष सचिव के समान मिलेंगी सुविधाएं, आदेश जारी…

February 7, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल चुके वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुमार झा को सीएम विष्णुदेव साय का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Read More : CG News : विदेश मंत्री जयशंकर और सीएम साय को सांसद दीपक बैज ने लिखा पत्र, ओमान में बंधक दीपिका जोगी की मदद का किया आग्रह

 

वे लंबे समय से बीजपी से जुड़े रहे हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश घोषणा पत्र समिति के सदस्य सचिव, प्रदेश घोषणा पत्र समिति के प्रारूप समिति के प्रमुख, कंटेंट निर्माण समिति के संयोजक , नॉरेटिव समिति के सदस्य और बीजेपी मीडिया/सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में अपना दायित्व निभा चुके हैं। अमेरिका, मेक्सिको, थाईलैंड और नेपाल का दौरा भी कर चुके हैं।

भाजपा के आधिकारिक मुखपत्र ‘दीपकमल’ के संपादक हैं झा
उन्होंने माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से प्रसारण पत्रकारिता में एमए की शिक्षा प्राप्त की है। वो वर्ष 2004 से भारतीय जनता पार्टी के पूर्वकालिक कार्यकर्ता हैं। 2005 से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। 2004 से अब तक प्रदेश भाजपा के आधिकारिक मुखपत्र दीपकमल के संपादक हैं। इसके साथ ही वे नीति और अनुसंधान विभाग भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य, पुस्तकालय विभाग भाजपा छत्तीसगढ़ के सदस्य रह चुके हैं। झा को छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव के समान ही सुविधाएं मिलेंगी।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all