Live Khabar 24x7

CG News : मिनी ट्रक से टकराकर मजूदरों से भरी पिकअप पलटी, हादसे में कई घायल

August 12, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

सीतापुर। CG News : छत्तीसगढ़ में मजदूरों से भरी एक और वाहन हादसे का शिकार हो गई है। जहां हादसे से हड़कंप मच गया है। पिकअप के पलटने से कई मजदूर घायल हो गए है। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पिकअप को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक के चालक और क्लीनर को भी चोट आई है। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी थी। पुलिस और अन्य के बीच-बचाव के चलते चालक अपनी जान बचाकर भाग गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जजगा जामडीह से खेत में धान रोपाई के लिए एक पिकअप मजदूर लेकर जा रही थी। पिकअप में महिला-पुरुष मिलाकर करीब 15-20 मजदूर सवार थे। चालक वाहन को तेज रफ्तार से चला रहा था। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकप एक चक्कर लगाते हुए विशुनपुर चौक के पास नेशनल हाईवे 43 के बीच में पलट गई। वहीं पिकप को बचाने के चक्कर में मिनी ट्रक भी पलटकर दुर्घनाग्रस्त हो गई। पिकअप के पलटते ही उसमें सवार मजदूर सड़क पर फेंका गए। घटनास्थल पर घायलों की चीख पुकार-मच गई।

RELATED POSTS

View all

view all