CG News : पुलिस और एफएसटी टीम को मिली बड़ी सफलता, स्कॉर्पियो वाहन से जब्त किए 1 करोड़ से अधिक की राशि
November 14, 2023 | by livekhabar24x7.com
बलौदाबाजार। CG News : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी दौरान बलौदाबाजार जिले में पुलिस और एफएसटी टीम की टीम को खरतोरा नाका में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने यहां एक स्कॉर्पियो से एक करोड़ बारह लाख रूपये कैश जब्त किया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।
Read More : CG News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, इन क्षेत्रों में झोकेंगी पूरी ताकत
बताया गया कि स्कॉर्पियो में सवार लोगों से राशि सम्बंधित दस्तावेज मांगे गए लेकिन उन्होंने आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाए। जिसके बाद कैश जब्त कर लिया गया है। घटना के संबंध में एसएसपी दीपक झा ने बताया कि खरतोरा नाका जांच नाका में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान स्कार्पियो वाहन की जांच में एक करोड़ बारह लाख रुपये नगद मिले हैं।
RELATED POSTS
View all