Live Khabar 24x7

CG News : BJP नेता प्रीतपाल बेलचंदन को पुलिस ने गिरफ्तार, 14 करोड़ों के घोटाले का आरोप

July 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग : CG News : भाजपा नेता प्रतिपाल बेलचंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पर 2014 से 2020 के बीच यह घोटाले किया गया था। प्रतिपाल पर करोड़ो रुपए के घोटाला करने के लिए FIR दर्ज की गई थी। 2021 में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ, इसके बाद कोर्ट से स्टे मिलने पर गिरफ़्तारी नही हो पाई थी।

बता दें कि, साल 2014 में प्रीतपाल बेलचंदन को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। कार्यकाल के दौरान 14.89 करोड़ के गबन का मामला उजागर हुआ था। दो साल पहले बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज सोढी ने दुर्ग कोतवाली में FIR दर्ज कराई थी।

Read More : CG News : आसमान से बरसी आफत, बिजली गिरने से युवक की मौत, चपेट में आए दो और लोग

CG News : अधिकारी पंकज द्वारा बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित संचालक मंडल पर बिना अनुमति अनुदान राशि और एकमुश्त समझौता योजना में छूट देने का आरोप लगाया था। दुर्ग पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धारा 420 सहित धारा 409, 467, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था।

बेलचंदन ने जिला अपर सत्र में जमानत याचिका दायर भी की थी। लेकिन अदालत ने याचिका खारिज कर दिया था। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने सोमवार तड़के बेलचंदन के घर छापेमार कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जांच रिपोर्ट में पाया था दोषी

CG News : बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और निर्वाचित संचालक मंडल पर धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद इसकी तत्कालीन कलेक्टर से की गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर तत्कालीन ADM बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं विनोद कुमार बुनकर,

ऑडिटर अजय कुमार और कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एके सिंह की संयुक्त जांच टीम गठित की गई थी। इस टीम ने जांच कर 248 पन्नों की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी थी। इसमें बैंक के आर्थिक नुकसान की बात कहते हुए बेलचंदन को दोषी बताया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all