CG News : पुलिस ने आदिवासी नेता सूरजु टेकाम को किया गिरफ्तार, इस विवादित बयान के चलते हुई कार्रवाई
October 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
मोहला-मानपुर। CG News : आदिवासी नेता सूरजु टेकाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात सूरजु को गिरफ्तार किया है। एसपी रत्न सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि विवादित बयान देने के चलते यह कार्रवाई हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरजु टेकाम ने भाजपाइयो को काट डालने वाले भाषण दिया था। जिसके चलते बीती रात उसकी गिरफ्तारी हुई। अरेस्ट होने के बाद पुलिस भाजपा नेता बिरझु तारम हत्याकांड को लेकर भी उससे पूछताछ कर सकती है।
बता दें कि कुछ दिन पहले सूरजु टेकाम ने मानपुर में विवादित भाषण दिया था, जिसमें उसने कहा कि ‘भाजपाइयो को काट डालो, इसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं’ कहा था।
RELATED POSTS
View all