Live Khabar 24x7

CG News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भाजपा नेता की हत्या मामले में चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार

December 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ पुलिस ने नारायणपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में रविवार को चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दुबे नारायणपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष थे। पुलिस के मुताबिक दुबे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले 5 नवंबर को भाजपा नेता की अज्ञात नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, जब वह कौशलनार गांव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all