CG News : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 महिला समेत 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर
December 9, 2023 | by livekhabar24x7.com
सुकमा। CG News : सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान और छत्तीसगढ़ शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर 5 महिला समेत 20 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। आत्म समर्पण करने वाले सभी नक्सली जिले के जगरगुंडा इलाके में सक्रिय थे।
Read More : CG News : विधानसभा चुनाव के बाद नगर पंचायत में बदलाव, अध्यक्ष फिरोज खान ने गंवाई खुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष मे 10 वोट पड़े
नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर 9 दिसंबर को प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय 5 महिला सहित 20 नक्सलियों ने सरेंडर किया। सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान किया जायेगा।
RELATED POSTS
View all