Live Khabar 24x7

CG News : पुलिस ने गांजे की तस्करी पर कसा शिकंजा, 54 किलों गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

October 21, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कवर्धा : CG News : कवर्धा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर शिकंजा कसा है। जहां पुलिस ने 5 लाख से अधिक के गांजे के साथ आरोपियों को दबोचा है। आरोपी फिल्मी अंदाज में तस्करी को अंजाम दे रहे थे, लेकिन पुलिस की नजर से बच नहीं पाए। ये तस्कर पुष्प फिल्म की तरह गाडी में खुफिया छुऐंबर बनाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर नशे के सौदागरों पर एक्शन लिया। पुलिस ने 54 किलों गांजा जब्त किया है।

पुलिस ने गांजा तस्करो से कुल 5 लाख 40 हजार का गांजा जब्त किया है। तस्करी की सूचना पर रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे पर नाकेबंदी की गई और संदिग्ध वाहन की तलाशी लेने पर कुल 54 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। आरोपियों के नाम प्रशांत भोक्ता और जुलु डांग है।

एक किलों का एक पैकेट

आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर जबलपुर जा रहे थे। कुल 54 पैकेट गांजा बरामद हुआ है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है। जो दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं उन्हें इस काम के एवज में 20-20 हजार रुपये में हायर किया गया था।

 

RELATED POSTS

View all

view all