Live Khabar 24x7

CG News : विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी का विरोध जारी, प्रदेशभर में आज युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

August 25, 2024 | by Nitesh Sharma

1

 

रायपुर। CG News : बलोदाबजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। विधायक देवेंद्र की गिरफ्तारी का विरोध जारी है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। जहां राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गांधी मैदान से केंद्रीय जेल तक जेल भरो आंदोलन करेंगे।

देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासत तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस इसको लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन को लेकर राज्‍य की पुलिस ने भी बड़ी तैयारी की है। वहीं प्रदेश में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है।

छत्‍तीसगढ़ युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन आज दोपहर 2 बजे से होगा। जहां जेल भरो आंदोलन के दौरान पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हो सकती है। इसके बाद भी यदि कार्यकर्ता नहीं माने तो लाठी चार्ज और वाटर कैनन से भीड़ को तितर वितर करने का प्रयास किया जा सकता है।

RELATED POSTS

View all

view all