CG News : 28 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, प्रदेशवासियों के लिए कर सकते हैं 5 वीं घोषणा…
October 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार वे 28 व 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में रहेंगे। बता दे राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी 5वीं घोषणा कर सकती हैं।
बता दे कि कांग्रेस ने अभी तक घोषणा-पत्र जारी नहीं किया है, लेकिन एक के बाद एक कई घोषणाएं पहले से ही की जा रही हैं। बुधवार को सीएम भूपेश बघेल बालोद पहुंचे थे। यहां वे जिले के तीनों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले में शामिल हुए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अब तक 4 घोषणाएं की जा चुकी हैं। उन्होंने आगे कहा कि 5 वीं घोषणा राहुल गांधी 28 व 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान करेंगे।
अब तक कर चुके ये घोषणा
1. किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी.
2. प्रदेश के किसानों की कर्ज माफी.
3. प्रदेश में जातीय जनगणना.
4. आवासहीनों को पक्का मकान.
RELATED POSTS
View all