Live Khabar 24x7

CG News : राजस्व के पेंडिंग मामलों पर राजस्व मंत्री कराम वर्मा सख्त, बोले – मामले का निपटारा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर गिरेगी गाज

May 23, 2024 | by Nitesh Sharma

CG News

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा राजस्व के 40 हजार पेंडिग मामले पर सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवेन्यू के 40 हजार से ज्यादा मामले एक साल से पेंडिंग हैं। किसानों को भटकना न पड़े, इसके लिए राज्य सरकार लंबित प्रकरणों का 6 महीने में निपटारा करेगी। समय पर मामलों का निपटारा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों पर गाज गिरेगी।

वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुधवार को दिये गए “मीडिया बिकाऊ है” वाले बयान को लेकर राहुल पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा राहुल गांधी में हताशा और निराशा भर गई है। लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं, इसलिए राहुल गांधी बौखला गए हैं। कहा कि मीडिया को खरीदने की ताकत किसी में नहीं है, मीडिया देश की ताकत है। लोकतंत्र का मीडिया आधार स्तंभ है। मीडिया तो लोगों की आवाज बनता है।

RELATED POSTS

View all

view all