Live Khabar 24x7

CG News : सीजी पीएससी परीक्षा का संशोधित मॉडल आंसर होगा जारी, विशेषज्ञों की समिति करेगी अभ्यर्थियों के आपत्तियों की जांच…

February 24, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्‍य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का मॉडल आंसर फिर से जारी करेगा। इस संबंध में पीएससी की तरफ से सूचना जारी की गई है। बता दें कि अभ्‍यर्थियों ने मॉडल उत्‍तर में बड़े पैमाने पर गलती की शिकायत की थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया हैं।

Read More : CG News : मेला आयोजन के लिए तीन नगरीय निकायों को 45 लाख रुपए जारी, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी की राशि

पीएससी द्वारा जारी लेटर में कहा गया हैं कि, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 दिनांक 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। उक्त परीक्षा से संबंधित प्रथम प्रश्न-पत्र (सामान्य अध्ययन) एवं द्वितीय प्रश्न-पत्र (योग्यता परीक्षा) के मॉडल उत्तर दिनांक 16/02/2024 को आयोग की आधिकारिक वेबसाईट पर जारी किए गए थे।

प्रश्नों तथा उत्तर विकल्पों के संबंध में अभ्यर्थियों से दिनांक 19/02/2024 से दिनांक 27/02/2024 तक ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गई है।

जिन प्रश्नों के संदर्भ में किसी भी प्रकार की ऑनलाइन आपत्ति छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को प्राप्त हो चुकी है उन प्रश्नों की, संबंधित विषय विशेषज्ञों की समिति से गहन जांच व निराकरण करवाकर संशोधित मॉडल उत्तर तैयार करवाए जाएंगे तथा मार्च 2024 के प्रथम सप्ताह में संशोधित मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाईट पर जारी कर, उक्त संशोधित मॉडल उत्तर के आधार पर उत्तर पत्रकों की जांच कर लिखित परीक्षा परिणाम (प्रारंभिक) जारी किये जायेंगे।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all