CG News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, प्लांट किए गए आईईडी बम को किया निष्क्रिय…
September 26, 2023 | by livekhabar24x7.com
कांकेर। CG News : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली हैं। दरअसल गुमड़ीडीही और बड़गांव मार्ग के मध्य में नक्सलियों ने आईईडी बम प्लांट किया था। जिसे सर्चिंग पर निकले जवानों ने नक्सलियों के इस मनसूबे पर पानी फेर दिया है। सुरक्षाबलों के सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। ग्राम पंचायत कोंण्डे के पास प्लांटेड तीन किलोग्राम आईडी बम बरामद हुआ है। घटना दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के कोंडे गांव की बताई जा रही।
बीडीएस टीम ने आईडी बम को बरामद कर निष्क्रिय किया। बीएसएफ और पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने इसकी पुष्टि की है। यह पूरा मामला दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र का है। इलाके में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
RELATED POSTS
View all