CG News : ट्रेन में जवान की शर्मनाक करतूत, नशे में धुत होकर बर्थ पर किया पेशाब, निचे बैठी महिला पर गिरा
June 16, 2024 | by Nitesh Sharma
दुर्ग। CG News : छत्तीसगढ़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया। जहां एक जवान ने ट्रेन की बर्थ पर नशे में धुत होकर पेशाब कर दिया। गोंडवाना एक्प्रेस में जवान ऊपर वाली बर्थ पर बैठा था। लेकिन पेशाब निचे वाली बर्थ पर बैठी महिला पर आ गिरा। महिला अपने बच्चे के साथ थी। महिला ने इसकी शिकायत ट्रेन रनिंग स्टाफ से की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पति को भी इस बात की जानकारी दी।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला दिल्ली से छत्तीगसढ़ वापस लौट रही थी। गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच नंबर बी-9 में सीट नंबर 23 पर वो यात्रा कर रही थी। मथुरा स्टेशन से ऊपर वाली बर्थ नंबर 24 पर सेना का जवान बैठा। युवक ने अपनी बर्थ पर ही पेशाब कर दिया। नीचे अपने बच्चे के साथ बैठी महिला पर पेशाब गिरी तो उसने कड़ी आपत्ति जताई। उसके साथ के यात्रियों ने भी जवान की इस हरकत पर उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन वो इतना अधिक नशे में था कि ठीक से कुछ बोल भी नहीं पा रहा था।
पीड़िता के पति हिमाचल सिंह ने रेलवे, पीएमओ, आरपीएफ और जीआरपी को एक्स पर शिकायत की। हेल्प लाइन नंबर पर भी फोन किया। शिकायत के बाद ग्वालियर और झांसी में रेलवे का स्टाफ महिला के पास पहुंचा भी लेकिन, किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। सेना का जवान होने के कारण उसके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। जबकि रेलवे स्टाफ ने नशे में धुत जवान को चेक किया तो उसकी पैंट गीली भी मिली, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे महिला और उसका पति काफी ज्यादा क्षुब्ध नजर आए।
RELATED POSTS
View all