Live Khabar 24x7

CG News : जवानों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी नक्सली किया ढेर, AK-47 भी किया बरामद

October 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

बीजापुर। CG News : जवानों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 8 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। साथ ही AK-47 भी बरामद किया गया है। नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ बीजापुर के मददेड़ थाना क्षेत्र के कोरंजेड़-बंदेपारा के जंगल में हुई है।

16 अक्टूबर को मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज नागेश, सचिव एसीएम बुचन्ना, एसीएम विश्वनाथ सहित 20 माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ एवं केरिपु 170 की संयुक्त टीम नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी।

अभियान में बंदेपारा के जंगल में कैंप लगाए नक्सलियों ने पार्टी को देखर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस पार्टी ने भी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से फायरिंग के दौरान नक्सली जंगल पहाड़ का सहारा लेकर भाग निकली। जवानों ने आसपास सर्चिंग की।

इस दौरान घटनास्थल से एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव व पास से 1 नग AK-47 रायफल,AK-47 की 03 मैग्जिन, AK-47 के 54 राउण्ड, विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी साहित्य, वर्दी, बैनर, सोलर पैनल, इलेक्ट्रीक वायर व अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी की पहचान मद्देड़ एरिया कमिटी प्रभारी डीव्हीसीएम नागेश पदम के रूप में की गई।

बीजापुर के विभिन्न थानों में नागेश पदम के विरुद्ध कुल 108 स्थाई वारंट लंबित है एवं उक्त माओवादी के ऊपर छग शासन की आत्मसमर्पण एवं घोषित ईनाम नीति के तहत 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित था।

RELATED POSTS

View all

view all