CG News : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जफर हैदर ने डिप्टी CM शर्मा के बयान पर किया पलटवार, बोले- किसानों के साथ न करें छलावा…
December 18, 2023 | by livekhabar24x7.com
सूरजपुर। CG News : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जफर हैदर ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि किसानों से वोट की लालच में कांग्रेस ने नहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने झूठ बोला है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ₹2 लाख तक का किसानों का कर्ज माफ करने का झूठा वादा चुनाव जीतने के लिए किया था और अब जब चुनाव जीत चुके है और प्रदेश में सरकार बन चुकी है तब अपने वादे से पलट कर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं और अपने बचाव के लिए किसानों के बेहतर स्थिति का हवाला दे रहे हैं ।
Read More : CG News : ‘मोदी की गारंटी’ के इंतजार में किसान, उपार्जन केंद्रों में नहीं ला रहे धान ,अभियान का आधा सफर पूरा, लक्ष्य 85 फीसदी अधूरा….
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जफर हैदर ने कहा कि मैं विजय शर्मा जी को याद दिलाना चाहता हूं कि पिछली कांग्रेस सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वायदे किये थे किसानों के कर्ज माफी और वायदे अनुरूप मूल्य पर किसानों के धान को खरीदने की उन समस्त वायदे को कांग्रेस सरकार ने पूरा भी किया और जीत हासिल करने के तुरंत बाद किसानों की कर्ज को माफ भी कर दिया और अलनी वायदे को निभाया था और निभाते आयी थी, जफर हैदर ने यह भी कहा कि अगर आज छत्तीसगढ़ किसान आर्थिक रूप से सक्षम हुआ है और प्रदेश के किसानों की स्थिति बेहतर हुई है तो यह हमारे किशानो की मेहनत और कांग्रेस सरकार की योजनाओं का असर है, उन्होंने कहा कि आगे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी अगर किसानों के सच्चे हितैषी हैं तो प्रदेश के किसानों का अपने वादे अनुरूप ₹2 लाख तक का कर्ज माफ करा के दिखाएं अन्यथा किसानों के साथ छलावा न करे।
RELATED POSTS
View all