Live Khabar 24x7

CG News : बीजेपी नेता रणविजय सिंह की गाड़ी पर पथराव, अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस…

July 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

जशपुर। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां BJP के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह की गाड़ी पर पत्थर हुआ हैं। बताया जा रहा है कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हमले के समय पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह गाड़ी में मौजूद थे। यह हमला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गम्हरिया की लकड़ी डिपो के पास हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हमले से पूर्व सांसद के गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह देर रात की घटना बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक उक्त घटना के समय रणविजय सिंह राउरकेला से वापस जशपुर आ रहे थे। जशपुर आने के क्रम में बाला छापर लकडी डीपो के पास इनकी गाड़ी पर अज्ञात तत्वों के द्वारा पथराव कर दिया गया । गनीमत यह रही कि पत्थरों के निशाने पर रणविजय सिंह थे लेकिन उन्हे कोई चोट नहीं आई है।

RELATED POSTS

View all

view all