Live Khabar 24x7

CG News : पुलिस थाने में बरसी आसमान से आफत, चपेट में आए 3 पुलिसकर्मी, आनन-फानन में अस्पताल में कराया गया भर्ती

June 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

मनेन्द्रगढ़। CG News : छत्तीसगढ़ में जब से मानसून की एंट्री हुई है तब से बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच मनेंद्रगढ़ से भी वज्रपात की खबर आई है। यह घटना जनकपुर थाने में हुआ है, इस घटना में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

Read More : CG News : CM ने दिया तोहफा, जीर्ण शीर्ण स्कूलों को 1500 करोड़ व जेएन पांडेय स्कूल को 5 करोड़, बालवाड़ी का हुआ शुभारंभ

 

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर जनकपुर थाने में वज्रपात की घटना हुई। जिसमें तीन पुलिसकर्मी, जिसमें एक महिला आरक्षक, एक आरक्षण और एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक थाने में तड़ित चालक लगा हुआ था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।

मंगलवार को मनेंद्रगढ़ में देर शाम हुई एक ऐसी ही घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की जान गयी है। मृतक का नाम जयपाल बेनवंश और गणेश मौर्य है। घटना मनेंद्रगढ़ के भरतपुर व लरकोड़ा की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक देर शाम अचानक से गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

RELATED POSTS

View all

view all