Live Khabar 24x7

CG News : स्थानीय भाषाओं के लिए होंगे शिक्षक नियुक्त, राज्य पावर कंपनी के कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ, CM बघेल ने की घोषणा

October 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कांकेर। CG News : कांकेर में आज नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने कई बड़ी घोषणाएं की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव गांधी जी ने कहा कि यहां दो करोड़ लोग है लेकिन जनप्रतिनिधि केवल 5 हजार हैं। इसलिए पंचायती राज्य का प्रावधान राजीव जी ने किया।

उन्होंने 73 वें और 74 वें संशोधन के माध्यम से यह तय किया। साथ ही एक तिहाई महिलाओं को आरक्षण देने की व्यवस्था की गई। इस दौरान सीएम ने राज्य पावर कंपनी में 1 अप्रैल 2004 या उसके उपरांत नियुक्त 10 कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की।

मुख़्यमंत्री बघेल ने की ये घोषणाएं :-

  • स्थानीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्त होंगे।
  • कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से होगा।
  • पखांजूर कृषि विद्यालय का नाम भी इंदिरा गांधी के नाम से होगा।
  • राज्य पावर कंपनी में 1 अप्रैल 2004 या उसके उपरांत नियुक्त 10 कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा।
  • पद्दोन्नति का अनुपात बढ़कर 40 प्रतिशत।

RELATED POSTS

View all

view all