Live Khabar 24x7

CG News : मातम में बदला खुशी का माहौल! देसी शराब पीने से बिगड़ी 2 लोगों की तबियत, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत…

September 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG News, Livekhabar24x7

जांजगीर- चांपा। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहाँ देसी शराब पीने से महिला – पुरूष की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ रक्षाबंधन मनाने पहुंचा था। इस दौरान गांव के एक युवक ने अपने एक महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर गांव में ही शराब खरीदकर इसका सेवन किया। शराब पीने के बाद दोनों को उल्टी दस्त होने लगा, जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल जेजाया गया। जहाँ इलाज के दौरान दोनों की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जांजगीर के नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। मृतक किरण प्रधान हनुमंता गांव का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ उसके मायके अमोदा रक्षाबंधन मनाने पहुंचा था। यहां पर किरण प्रधान ने महिला रिश्तेदार ललिता सूर्यवंशी के साथ मिलकर गांव के एक व्यक्ति से देसी शराब ख़रीदा। शराब पीने के के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शराब बेचने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all