Live Khabar 24x7

CG News : साप्ताहिक बाजार से लौट रहे ग्रामीणों की नाव पलटी, बचाव कार्य जारी

September 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

दंतेवाड़ा। CG News : जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। इंद्रावती नदी में तेज बहाव के चलते ग्रामीणों की नाव डूब गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण बारसूर साप्ताहिक बाजार से वापस आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। नाव में कुल 7 सात लोग सवार थे। सूचना पर मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंची हुई है और बचाव कार्य जारी है।

बता दें कि इंद्रावती नदी में इस समय पानी अधिक है, इससे नाव पलट गई। इससे पहले भी कई बार इंद्रावती नदी में नाव पलटने से हादसा हो चुका है। फिलहाल इस हादसे में लापता ग्रामीण कौन से गांव के है, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा ने गोताखोर सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही मौके पर रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई है। और लोगों को खोजबीन शुरु हो गई है।

दरअसल, इंद्रावती नदी पर दंतेवाड़ा जिले में अबूझमाड़ को जोड़ने दो पुल बने हुए हैं, पर कई गांव की दूरी इन पुलों से अधिक होने के चलते ग्रामीण अभी भी डोंगी से ही इंद्रावती नदी को पार करते हैं। जिसके कारण अक्सर हादसे होते हैं। इंद्रावती पार से सबसे अधिक शुक्रवार को बारसूर साप्ताहिक बाजार के दिन ग्रामीण नाव से नदी पार करते हैं। नाव से नदी पार करने में पहले भी दर्जनों बार इस नदी में हादसे हो चुके हैं जिसमे कई लोगों की जान जा चुकी है।

 

 

RELATED POSTS

View all

view all