Live Khabar 24x7

CG NEWS : ट्राइबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने CM, विस अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण नियम बनाने की मांग की

December 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG NEWS : ट्राइबल एजुकेशन एकीकृत शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रांताध्यक्ष प्रीतम कोशले के नेतृत्व में मुख्य मांग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारी अधिकारी शिक्षा विभाग ही संचालित कर रहा है चूंकि सभी कर्मचारियों को दो कैडर ट्राइबल और एजुकेशन में बांटा गया है। जिसके वजह से ट्राइबल क्षेत्र में पदस्थ सहायक शिक्षक, शिक्षक, ब्याख्याता सहित अन्य कर्मचारियों अधिकारियों की स्थानांतरण एजुकेशन में नहीं हो पा रहा है और न ही एजुकेशन के कर्मचारियों अधिकारियों का स्थानांतरण ट्राइबल क्षेत्र में हो पा रहा है।

इसलिए संघ के प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मंत्री मंडलों से प्रमुखता से बात रखते हुए अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा विभाग में पदस्थ कर्मचारी अधिकारी चाहे एजुकेशन का हो या ट्राइबल क्षेत्र का हो। अन्य विभाग की तरह सभी कर्मचारियों की सेवा 5 वर्ष ट्राइबल क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र में अनिवार्य करते हुए स्थानांतरण नियम बनाने की मांग की है ताकि रोटेशन बना रहे, राज्य में पढ़ाई स्तर बेहतर हो सके। इससे शासन के ऊपर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा। संघ का मांग सकारात्मक रहा।

ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष वेद कुमारी यादव, प्रांतीय सचिव सर्वेश शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामेश्वर साहू, प्रांतीय महामंत्री शरद कुमार, प्रधान रायपुर संभाग प्रभारी थानेश्वर निषाद, सुनिल कर, श्रवण साहू, दिलीप भास्कर, के आर मल्होत्रा, संयुक्ता प्रधान सोमेश प्रधान भब्यांश मल्होत्रा सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all