Live Khabar 24x7

CG News : झुंड से बिछड़कर ग्रामीण इलाके में पहुंचा हाथी, 65 वर्षीय वृद्ध महिला की ले ली जान, दहशत में गांव के लोग

June 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

अंबिकापुर। CG News : छत्तीसगढ़ के कुछ ग्रामीण इलाकों हाथियों का आतंक जारी है। वहीं अब अंबिकापुर से एक खबर सामने आई है। जहां डोरी संग्रहण करने के दौरान हाथी ने वृद्ध महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

Read More : CG News : सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड घोटाले में लगातार हो रही कार्रवाई, अब तक 690 डायरेक्टर्स और पदाधिकारी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झेरा डीह में 65 वर्षीय वृद्ध महिला डोरी संग्रहण करने गई थी। इसी दौरान हाथी ने हमला कर दिया। ग्रामीणों को पता चलते ही महिला को रघुनाथ पुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने वृद्ध महिला को किया मृत घोषित कर दिया। वहीं बताया जा रहा है कि दल से बिछड़ा हाथी बगीचा रेंज से होकर आज सुबह वन पारीक्षेत्र लुंड्रा पहुंचा था।

RELATED POSTS

View all

view all