CG News : खुशी के साथ इस बार मनेगी किसानों की दिवाली, सपोर्ट प्राइस पर 1 करोड़ 30 लाख टन चावल खरीदेगी केंद्र
August 11, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है। इस साल केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों से 1 करोड़ 30 लाख टन चावल की खरीदी करने जा रही है। जिसे लेकर आज दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसला का स्वागत किया है। वहीं पीएम मोदी को पोस्ट कार्ड भेजकर धन्यवाद भी करेंगे। साथ ही राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा ?
CG News : बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा – केंद्र सरकार के धान खरीदी के निर्णय पर पीएम मोदी को आभार प्रकट करते हैं। धान की सम्पूर्ण पैदावार को खरीदने का केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है। केंद्र सरकार सपोर्ट प्राइस पर1 करोड़ 30 लाख टन चावल खरीदेगी। जिसे बार-बार सीएम कहते रहते हैं। क्या राज्य सरकार में दम है कि वह यहां के किसानों का धान खरीद पाए ?
Read More : CG News : राज्य से फाइलेरिया के सम्पूर्ण उन्मूलन के लिए फाइलेरिया रोधी दवाएं अवश्य खाएं, ये दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं- उप मुख्यमंत्री
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने केवल 24 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट किया है। 20 क्विंटल भी धान केंद्र सरकार खरीदने के लिए तैयार है। पूरी उपज का 81-82% चावल केंद्र की सरकार ले लेती है। लगभग 80 प्रतिशत पैसा केंद्र की सरकार देती है। अब राज्य सरकार को भी अपना धान खरीदने का लक्ष्य 150 लाख टन कर देना चाहिए।
राज्य सरकार को बृजमोहन की नसीहत
CG News : आगे कहा, राज्य सरकार को 134 रुपए में धान खरीदना चाहिए। पिछले 4 सालों में 92% चावल केंद्र ने खरीदा है। 80 से अधिक प्रतिशत चावल यहां की केंद्र सरकार ले लेती है। केवल आरोप लगाने का काम कांग्रेस करती है। बृजमोहन ने बताया कि धान खरीदी पर बीजेपी अभियान चलाएगा। किसान मोर्चा अभियान चलाएगा। पीएम मोदी को पोस्ट कार्ड के जरिए धन्यवाद देंगे। गांव-गांव तक जाकर किसानों को बताएंगे। केंद्र के निर्णय से अवगत कराएंगे।
RELATED POSTS
View all