Live Khabar 24x7

CG News : खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबने से किसान की मौत, चपेट में छोटा भाई भी आया, जांच में जुटी पुलिस

July 10, 2023 | by livekhabar24x7.com

जशपुर। CG News : खेत जुताई के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर है। जिला में ट्रैक्टर चलने के दौरान हुए हादसे में चालक किसान की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में किसान का छोटा भाई भी चपेट में आ गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी में जुट गई है। पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

Read More : CG News : पूर्व CM रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, कहीं ये बात…

मिली जानकारी अनुसार, पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बंधनपुर गांव में खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौत हो गई और उसका छोटा भाई घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि मृतक किसान कृष्णा अपने छोटे भाई साधू के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गई। ट्रैक्टर पलटते ही दोनों भाई ट्रैक्टर के नीचे आ गए।

Read More : CG News : न्यायधानी में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, TI समेत बचाव दल मौके पर पहुंचे, देखें Video

इस दुर्घटना में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका भाई ट्रेक्टर में बुरी तरह फंस गया। जिसे ग्रामीणों ने मिलकर ट्रैक्टर से बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

 

RELATED POSTS

View all

view all