Live Khabar 24x7

CG News : BJP नेता असीम राय की हत्या के बाद पंजाखुर की पॉलिटिक्स में ट्विस्ट, अविश्वास प्रस्ताव में छीन गई बप्पा गांगुली की खुर्सी, मोनिका शाहा बनी अध्यक्ष

January 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

पखांजूर। CG News : जिले में हुई नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की हत्या, प्रदेशभर में चर्चा की विषय बन चुकी थी। जिसके बाद अब पखांजूर नगर पंचायत की राजनीती में बड़ा बदलाव देखें को मिला ही। सियासी उठा-पटक के बीच अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान हुआ। जिसमें भाजपा ने बहुमत से जीत हासिल किया और मोनिका शाहा नई अध्यक्ष बनाई गई है। इस दौरान स्वर्गीय असीम राय के अमर रहे के नारे गूंजे।

नगर पंचायत पखांजुर में कुल पन्द्रह पार्षद हैं जिसमे असीम राय की हत्या होने के बाद संख्या 14 बची। जिसमे भी हत्या करवाने के आरोप में अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल पुलिस की अभिरक्षा (जेल) में है। जिससे शेष बचे बारह पार्षदों में से कुल ग्यारह पार्षद ने मतदान किया है। जिससे अब स्थिति एकदम साफ हो गई है कि अध्यक्ष पद अब कांग्रेस के खाते से हटकर भाजपा की झोली में जाने वाली है। वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष पद के लिए महिला पार्षद मोनिका साहा को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। परन्तु मोनिका साहा का कहना है कि भाजपा पार्टी जो निर्णय देगी वह स्वीकार किया जाएगा।

RELATED POSTS

View all

view all