Live Khabar 24x7

CG News : दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8 लाख रूपए का था इनाम, जवानों पर हमला और आगजनी के घटनाओं में रह चुके है शामिल

July 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

कांकेर। CG News : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 2 इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये नक्सली सुरक्षाबलों पर हमला और आगजनी जैसे कई मामलों में शामिल थे। इनके उपर 8 लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने गढ़चिरौली के SP के समक्ष सरेंडर किया है।

गढ़चिरोली पुलिस के अनुसार, दोनों नक्सलियों की पहचान अदामा जोगा मडावी (26 वर्षीय) एवं दुगे कारू वड्डे (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। मडावी पर छह लाख रुपये का इनाम था। उसे 2014 में पामेड एलजीएस द्वारा भर्ती किया गया था। जोन एक्शन टीम में जाने से पहले उसने 2023 में माओवादियों का साथ छोड़ने का फैसला किया है। वह 2016 की उस बड़ी मुठभेड़ में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ के 25 जवान मारे गए थे। 2020 की उस मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें 17 पुलिसकर्मी मारे गए थे। 2018 से 2023 के बीच पांच हत्याओं में भी उसका हाथ रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all