Live Khabar 24x7

CG News : नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से दो जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी

July 18, 2024 | by Nitesh Sharma

CG IED BLAST

 

बीजापुर। CG News : जवानों के हौंसलों से घबराये नक्सलियों में खौफ देखने को मिल रहा है। दरअसल लगातार मुठभेड़ में विफल हो रहे नक्सली अब जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED का उपयोग कर रहे है। गुरुवार को नक्सलियों द्वारा प्लांट IED की चपेट में आने से DRG के दो जवान घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इसके अलावा दंतेवाड़ा में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने मुतवेंडी और पीड़िया के बीच प्रेशर IED बिछाई थी, जब जवान उस रास्ते से गुजरे अचानक जोरदार धमाके के साथ IED में ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से DRG के जवान दिनेश हलवा और किशन हपका घायल हो गए। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है, बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने इस घटना की पुष्टि की है।

RELATED POSTS

View all

view all