Live Khabar 24x7

CG News : 22 जनवरी को प्रदेशभर में होगा सार्वजनिक अवकाश? मंत्रालय कर्मचारी संघ ने सीएम साय से की मांग…

January 9, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG News : मंत्रालय कर्मचारी संघ ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। बता दें कि 22 जनवरी 2024 को नव निर्मित राममंदिर में भगवान रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। कर्मचारी संघ ने अपने पत्र में लिखा है कि राममंदिर निर्माण की 500 से अधिक वर्षों की प्रतिक्षा पूरी हो रही है, ऐसे में सब कर्मचारी दुर्लभ पल का साक्षी बनना चाहते हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश भर में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया जाए।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all