Live Khabar 24x7

CG News : थ्रेसर मशीन में फंसने से महिला की मौत, सिर धड़ से अलग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

November 25, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कवर्धा। CG News : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जोरो से शुरू है। इस बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। कवर्धा के बरेड़ा गांव में भी धान मिंजाई के दौरान थ्रेसर मशीन में महिला किसान का शरीर फंस गया। थ्रेसर की चपेट में आने से महिला किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला रेंगाखार थाना का है।

जानकारी मुताबिक, किसान महिला की साड़ी थ्रेसर मशीन के पट्टे में आ गई। महिला जबतक कुछ समझ पाती, खुद को बचाने की कोशिश करती तबतक उसका शरीर मशीन की चपेट में आ गया। दर्दनाक हादसे में धड़ से सिर अलग अलग हुआ। घटना से परिजनों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।

RELATED POSTS

View all

view all