Live Khabar 24x7

CG News : आर्मी भर्ती के दौरान युवक की मौत, सामने आई ये बड़ी वजह…

November 16, 2024 | by Nitesh Sharma

cg bharti

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

बालोद। CG News : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां आर्मी भर्ती रैली के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम राकेश कुमार है, जो बालोद जिले के डेंगरापार का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सागर जिले में आर्मी की सीधी भर्ती रैली चल रही थी, जिसमें राकेश कुमार शामिल हुआ था। भर्ती रैली के दौरान युवक की मौत हो गयी। युवक का शव सागर से वापस लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Read More : CG News : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें, इस दिन होगी अगली पेशी

जानकारी के मुताबिक डेंगरापार के राकेश कुमार टेरीटोरियल आर्मी की सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सागर गया हुआ था, इसी दौरान दौड़ते हुए वो अचानक से गिर पड़ा और फिर कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। 24 साल के राकेश कुमार ने मौत के पहले दो राउंड की दौड़ पूरी कर ली थी, लेकिन आखिरी राउंड में कंप्लीट करते वक्त वो अचानकर गिर पड़े और फिर उनकी मौत हो गयी।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही थी। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार दौड़ के दौरान हार्टअटैक आने से युवक की मौत हुई है। 14 नवम्बर को टेरीटोरियल आर्मी की सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। परीक्षा केलिए 12 नवम्बर को राकेश अपने घर से निकला था। वो काफी दिनों से आर्मी की तैयारी कर रहा था।

RELATED POSTS

View all

view all