Live Khabar 24x7

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में TI और उप निरीक्षकों का ट्रांसफर, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

December 8, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

कोरबा। CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ में आचार संहिता हटते ही तबादला एक्सप्रेस फिर दौड़ पड़ी है। कोरबा में 9 निरीक्षक समेत 2 उप निरीक्षक का तबादला आदेश जारी हुआ है। इनके साथ ही 7 थाना प्रभारी का भी तबादला हुआ है। जारी सूची के अनुसार अभिनवकांत को कोतवाली थाने का प्रभार मिला है। कोतवाल रूपक शर्मा को दर्री TI नियुक्त किया है। वहीं मनीष नागर बांगो थाने से कुसमुंडा भेजे गए हैं। SP जितेंद्र शुक्ला ने तबादला लिस्ट जारी है।

कोतवाली थाना के प्रभारी रूपक शर्मा को दर्री पुलिस थाना का प्रभारी बनाया गया है। दो पक्षों में मारपीट और विवाद की घटना के बाद कुसमुंडा पुलिस थाना के प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा को बांगो पुलिस थाना भेज दिया गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

RELATED POSTS

View all

view all